दुनिया का सबसे गरीब देश: हैती
जब दुनिया के सबसे गरीब देशों की बात आती है, तो कैरिबियन सागर में स्थित हैती (Haiti) का नाम सबसे पहले सामने आता है. इस छोटे से देश के हालात काफी चिंताजनक हैं और यहां के लोगों का जीवन बहुत संघर्षों से भरा हुआ है.
आंकड़ों के मुताबिक, हैती की कुल आबादी का करीब 77 प्रतिशत हिस्सा गरीबी रेखा के नीचे जीवन बसर करने को मजबूर है. देश की कुल जनसंख्या लगभग 1.06 करोड़ है, जिसमें से एक बड़ा हिस्सा बेहद दयनीय स्थिति में है. हालात इतने खराब हैं कि यहाँ की आबादी का एक चौथाई हिस्सा यानी 24% लोग प्रतिदिन 1.23 डॉलर (लगभग 100 रुपये) से भी कम में अपना गुजारा करने को विवश हैं.
राजनीतिक अस्थिरता, प्राकृतिक आपदाएँ और आर्थिक संकट इस देश की बर्बादी के मुख्य कारण रहे हैं. इन तमाम मुश्किलों के कारण यहाँ के आम नागरिकों को बुनियादी सुविधाएं तक नसीब नहीं हो पाती हैं, जिससे उनका दैनिक जीवन बेहद कठिन बन जाता है.
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।