सरसों के तेल से बालों को घना और मजबूत बनाने के आसान तरीके

लंबे, घने और मजबूत बाल हर किसी की चाहत होते हैं। पुराने समय से ही भारतीय घरों में बालों की देखभाल के लिए सरसों का तेल सबसे भरोसेमंद घरेलू उपाय माना गया है। इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन E और एंटीऑक्सीडेंट्स बालों को जड़ों से पोषण देते हैं और उन्हें झड़ने से रोकते हैं। अगर आप सही तरीके से इसका इस्तेमाल करें, तो बहुत जल्दी बालों में फर्क देखा जा सकता है।

बालों को तेजी से घना बनाने के लिए आप एक बेहद आसान नुस्खा अपना सकते हैं। इसके लिए 1 चम्मच सरसों का तेल लें और उसमें 1 चम्मच बादाम का तेल या 1 चम्मच जोजोबा ऑयल मिला लें। इस तेल के मिश्रण को हल्का सा गुनगुना कर लें। हल्का गरम तेल सिर की त्वचा (स्कैल्प) में गहराई से समा जाता है और रक्त संचार को बढ़ाता है।

अब इस गुनगुने तेल को अपनी उंगलियों की मदद से बालों की जड़ों में अच्छी तरह लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। तेल लगाने के बाद इसे लगभग 1 घंटे तक बालों में लगा रहने दें ताकि बालों को पूरा पोषण मिल सके। इसके बाद बालों को किसी माइल्ड शैम्पू और गुनगुने पानी से धो लें।

सप्ताह में दो बार इस तरह मालिश करने से रूसी की समस्या दूर होती है, बालों का सूखापन खत्म होता है और नए बाल उगने में मदद मिलती है। प्राकृतक देखभाल से आपके बाल न सिर्फ घने होंगे, बल्कि उनमें एक प्राकृतिक चमक भी आएगी।

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय