बच्चों को सुबह क्या खिलाएं? एक संतुलित नाश्ते की जरूरत
बच्चों के लिए सुबह का नाश्ता दिन का सबसे महत्वपूर्ण भोजन होता है। एक संतुलित नाश्ता न केवल ऊर्जा देता है, बल्कि उनके शारीरिक और मानसिक विकास में भी मदद करता है। विशेषज्ञों के अनुसार, बच्चों के नाश्ते में रोटी, ब्रेड, चावल, पास्ता, नूडल्स या ओट्स जैसे कार्ब्स को जगह देनी चाहिए। ये शरीर को लंबे समय तक ऊर्जा प्रदान करते हैं।
प्रोटीन का होना भी जरूरी हैइसके साथ ही मांस, मछली, अंडा और दूसरे प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों को भी शामिल करना चाहिए। अंडा खासकर बच्चों के लिए बहुत फायदेमंद है, क्योंकि इसमें प्रोटीन, विटामिन-बी और आयरन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। ये तत्व बच्चों के दिमागी विकास और रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में मदद करते हैं।
अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा पूरे दिन एक्टिव और फोकस में रहे, तो सुबह के समय उसे एक पोषण से भरपूर नाश्ता जरूर दें। ओट्स के साथ अंडे का कॉम
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।