चीन से अमेरिका का आयात
वैश्विक व्यापार में चीन और अमेरिका की हिस्सेदारी बहुत महत्वपूर्ण है। जब यह सवाल उठता है कि हम चीन से क्या खरीदते हैं या अमेरिका चीन से किन प्रमुख वस्तुओं का आयात करता है, तो आंकड़े कई बड़े सेक्टरों की ओर इशारा करते हैं। इसमें तकनीक से लेकर रोजमर्रा की इस्तेमाल होने वाली चीजें शामिल हैं।
डेटा के अनुसार, चीन से होने वाले कुल आयात में सबसे बड़ा हिस्सा मशीनरी और इलेक्ट्रिकल सामानों का है, जो कुल आयात का 24 प्रतिशत है। इसके बाद 19 प्रतिशत हिस्सेदारी विविध उत्पादों (मिसलेनियस) की है, जिसमें विभिन्न प्रकार के उपभोक्ता सामान आते हैं।
विनिर्माण और निर्माण क्षेत्रों में इस्तेमाल होने वाली धातु की हिस्सेदारी 10 प्रतिशत है। इसके अलावा, ग्लोबल मार्केट में चीन का कपड़ा उद्योग भी मजबूत स्थिति में है, जिसकी आयात में 8 प्रतिशत हिस्सेदारी है। ये आंकड़े स्पष्ट करते हैं कि अमेरिकी बाजार में चीनी सामानों की मांग मुख्य रूप से तकनीक, धातु और वस्त्र क्षेत्रों में सबसे अधिक है।
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।