मनुष्य की आंख 1 मिनट में कितनी बार झपकती है?
विशेषज्ञों के अनुसार, सामान्य तौर पर एक स्वस्थ इंसान की आंख 1 मिनट में लगभग 10 से 15 बार पलकें झपकती है। पलक झपकाना हमारी आंखों के लिए बहुत जरूरी है क्योंकि इससे आंखों में नमी बनी रहती है और वे धूल-मिट्टी तथा कचरे से सुरक्षित रहती हैं।
हालांकि, अगर आपकी पलकें सामान्य से बहुत ज्यादा बार झपक रही हैं, तो यह चिंता का विषय हो सकता है। यह ब्लेफरोस्पाज्म (Blepharospasm) नामक बीमारी का संकेत हो सकता है, जिसमें पलकें अनैच्छिक रूप से बार-बार तेजी से बंद होने लगती हैं। ऐसा होने पर तनाव, थकान या अत्यधिक स्क्रीन टाइम भी जिम्मेदार हो सकते हैं।
यदि आपको अपनी आंखों में ऐसा कोई असामान्य बदलाव महसूस हो, तो इसे नजरअंदाज न करें। तुरंत किसी अच्छे नेत्र विशेषज्ञ (ऑथैल्मोलॉजिस्ट) से सलाह लें ताकि सही समय पर सही कारण का पता लगाया जा सके और आंखों को सुरक्षित रखा जा सके।
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।