दुनिया के सबसे ताकतवर देश: कौन और क्यों हैं आगे?

किसी देश की ताकत का अंदाजा सिर्फ उसकी सैन्य क्षमता से ही नहीं, बल्कि उसकी आर्थिक स्थिति, तकनीकी नवाचार और कूटनीतिक प्रभाव से भी लगाया जाता है। वैश्विक परिदृश्य में कुछ देश अपने संसाधनों और रणनीतिक नीतियों के बल पर दुनिया का नेतृत्व कर रहे हैं।

वैश्विक विश्लेषकों और सुरक्षा आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश बना हुआ है। इसका विशाल रक्षा बजट, आधुनिक तकनीक और मजबूत अर्थव्यवस्था इसे शीर्ष पर रखती है। इसके बाद रूस और चीन का नाम आता है, जो अपनी विशाल सेना, अत्याधुनिक तकनीक और परमाणु क्षमता के कारण अंतरराष्ट्रीय राजनीति में मजबूत स्थिति में हैं।

इस सूची में भारत भी एक प्रमुख वैश्विक शक्ति के रूप में स्थापित है। अपनी विशाल सैन्य शक्ति, तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था और रणनीतिक प्रभाव के दम पर भारत दुनिया के शीर्ष शक्तिशाली देशों में मजबूती से खड़ा है। इसके साथ ही एशियाई महाद्वीप से जापान और साउथ कोरिया अपनी उत्कृष्ट तकनीक, आधुनिक सेना और मजबूत औद्योगिक ढांचे के कारण इस दौड़ में शामिल हैं।

यूरोपीय देशों में फ्रांस और यूनाइटेड किंगडम (UK) अपनी अंतरराष्ट्रीय कूटनीति, परमाणु हथियारों और मजबूत अर्थव्यवस्था के कारण वैश्विक मामलों में निर्णायक भूमिका निभाते हैं। ये सभी देश न केवल क्षेत्रीय सुरक्षा बल्कि दुनिया की आर्थिक और राजनीतिक दिशा तय करने में भी अहम योगदान देते हैं।

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय