डिलीवरी से पहले खून का स्तर क्यों है महत्वपूर्ण?
गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के शरीर में खून की भूमिका बेहद अहम होती है। डॉक्टरों के अनुसार, डिलीवरी से पहले महिलाओं में औसतन 12 ग्राम तक खून होना आदर्श माना जाता है। यह स्तर गर्भवती माँ और बच्चे दोनों के स्वास्थ्य के लिए आवश्यक होता है।
लेकिन दुख की बात यह है कि आज भी कई महिलाओं में खून की मात्रा 6 से 8 ग्राम तक ही पाई जा रही है। यह कमी गर्भ में बच्चे के विकास में बाधा डाल सकती है। खून की कमी से भ्रूण को पर्याप्त ऑक्सीजन और पोषक तत्व नहीं मिल पाते, जिससे वजन कम होने या प्रीमैच्योर डिलीवरी जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।
सबसे चिंताजनक बात यह है कि खून की कमी डिलीवरी के तरीके को भी प्रभावित करती है। हीमोग्लोबिन कम होने के कारण कई महिलाओं को सी-सेक्शन यानी सर्जरी के जरिए डिलीवरी करानी पड़ रही है। यह केवल माँ के लिए नहीं, बच्चे के लिए भी जोखिम बढ़ा देता है।
इस समस्या से बचने के
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।