लीप वर्ष: वह वर्ष जब फरवरी में 29 दिन होते हैं

साल में 366 दिन कब होते हैं? जब वर्ष लीप वर्ष यानी अधिवर्ष होता है। ऐसा हर चार साल बाद होता है। इस दौरान फरवरी महीने में 28 के बजाय 29 दिन होते हैं, जिससे पूरे साल के दिन बढ़कर 366 हो जाते हैं।

पृथ्वी को सूर्य की एक पूरी परिक्रमा पूरी करने में लगभग 365 दिन, 5 घंटे और 48 मिनट लगते हैं। इसका मतलब है कि हर साल लगभग छह घंटे की अतिरिक्त समय बच जाता है। अगर इस अतिरिक्त समय को ध्यान में न रखा जाए, तो धीरे-धीरे मौसम और कैलेंडर में अंतर आ जाएगा।

इसीलिए चार साल में एक बार यह बचा हुआ समय जोड़कर एक अतिरिक्त दिन मनाया जाता है। यही दिन 29 फरवरी होता है। अगर ऐसा न होता, तो एक सदी के भीतर हमारा कैलेंडर प्रकृति के समय से लगभग 24 दिन आगे निकल जाता। गर्मियों में सर्दियां होने लगतीं या बारिश के मौसम में धूप निकलती।

लीप वर्ष न केवल गणित का नियम है, बल्कि प्रकृति और मानव जीवन के बीच संतुलन बन

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय