विराट कोहली के एक इंस्टाग्राम पोस्ट की कीमत 8.9 करोड़ रुपये?
अगर बात आती है इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाले भारतीय सेलेब्स की, तो विराट कोहली नाम टॉप पर आता है। भले वह मैदान पर अब पूर्व कप्तान हों, लेकिन सोशल मीडिया की दुनिया में उनका जलवा कम नहीं हुआ। बल्कि, पिछले कुछ सालों में उनकी ऑनलाइन मौजूदगी और भी मजबूत हुई है।
इंस्टाग्राम पर 210 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स के साथ, कोहली सिर्फ एक क्रिकेटर नहीं, बल्कि एक ब्रांड बन चुके हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, जून 2022 तक वह हर इंस्टाग्राम पोस्ट के लगभग 8.9 करोड़ रुपये चार्ज कर रहे थे, जो कि लगभग 1.088 मिलियन अमेरिकी डॉलर के बराबर है।
यह रकम सिर्फ ब्रांड एंडोर्समेंट की नहीं, बल्कि उनके विश्वसनीयता, फैन बेस और सोशल मीडिया पर उनकी दमदार मौजूदगी की गवाही भी देती है। चाहे वह फिटनेस, फैशन हो या लाइफस्टाइल – कोहली की हर पोस्ट फैंस में छाप छोड़ती है।
बेशक, यह रकम अब और
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।