मेथी दाना: कब और कैसे करें सेवन?

मेथी दाना सिर्फ एक मसाला नहीं, बल्कि आयुर्वेद का छोटा लेकिन ताकतवर उपाय है। ऐसे में सवाल उठता है कि इसे कब और कैसे खाना चाहिए? जवाब सरल है। सुबह उठकर खाली पेट एक गिलास पानी में रात भर भिगोए गए मेथी दाने खाना सबसे अच्छा तरीका है। इससे पाचन ठीक रहता है और शरीर के भीतर का एसिड-अल्कलाइन बैलेंस संतुलित रहता है।

जो लोग बार-बार एसिडिटी या अपच से परेशान रहते हैं, उन्हें रोजाना मेथी दाने का सेवन जरूर करना चाहिए। यह न सिर्फ पेट की गर्मी कम करता है, बल्कि शरीर के अंदरूनी वातावरण को भी शांत रखता है। कुछ लोग इसे सब्जी में भी पकाकर खाते हैं या फिर अंकुरित करके सलाद में मिलाते हैं। ये तरीके भी फायदेमंद हैं।

मेथी दाना खाने का सबसे अच्छा समय सुबह है, क्योंकि यह शरीर को दिनभर के लिए एक्टिव रखता है। चाहे आप भिगोकर खाएं या पीसकर पानी के साथ लें, फायदा तो हर तरीके से मिलता है। बस नियमितता जरूरी है।

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय

टिप्पणियाँ

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।