मधुमेह में अधिक पेशाब क्यों आती है?
मधुमेह रोगी अक्सर दिन में 10 से 20 बार पेशाब कर सकते हैं, और हर बार मूत्राशय पूरी तरह भरा होता है। यह कोई सामान्य बात नहीं, बल्कि शरीर में ब्लड शुगर के स्तर में उछाल का एक प्रमुख लक्षण हो सकता है।
जब रक्त में ग्लूकोज की मात्रा सामान्य से अधिक हो जाती है, तो शरीर इसे बाहर निकालने के लिए गुर्दों पर भारी दबाव डालता है। गुर्दे अतिरिक्त ग्लूकोज को मूत्र के माध्यम से बाहर निकालने का प्रयास करते हैं, जिससे पेशाब की मात्रा और बारंबारता बढ़ जाती है। इसे पॉलीयूरिया भी कहा जाता है।
यह लक्छन अक्सर रात में भी दिखाई देता है। कई लोग रात को सोते समय भी 2-3 बार उठकर पेशाब करते हैं, जो नींद में खलल डाल सकता है। इसके साथ ही, लगातार प्यास लगना, वजन घटना और थकान भी मधुमेह के अन्य संकेत हो सकते हैं।
अगर आप या आपके परिवार का कोई सदस्य ऐसा महसूस कर रहा है, तो डॉक्टर से सलाह लेना उचित होगा। शुरुआत में ही मधुमेह
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।