क्रिकेट का इतिहास: एक बच्चों के खेल से लेकर विश्व क्रीड़ा तक
क्रिकेट का आविष्कार किसी एक व्यक्ति ने नहीं किया, बल्कि यह खेल धीरे-धीरे विकसित हुआ। माना जाता है कि यह खेल पहली बार 16वीं शताब्दी में दक्षिण-पूर्व इंग्लैंड के गांवों में बच्चों द्वारा खेला गया था। उस समय यह एक साधारण लकड़ी के बल्ले और गेंद से चलने वाला आकस्मिक खेल हुआ करता था।
कहा जाता है कि बच्चे अपने घर के पीछे आंगन में लकड़ी के बल्ले से बल्लेबाजी करते और दूसरे बच्चे गेंदबाजी और फील्डिंग करते थे। धीरे-धीरे यह खेल इतना लोकप्रिय हो गया कि वयस्क भी इसमें शामिल होने लगे। इसके बाद 18वीं शताब्दी तक क्रिकेट एक संगठित खेल बन चुका था। 1744 में लंदन में क्रिकेट के पहले आधिकारिक नियम यानी ‘लॉज’ बनाए गए, जिनमें विकेट, बाउंड्री और अंपायर की भूमिका शामिल थी।
आज, क्रिकेट दुनिया भर में करोड़ों लोगों की पसंदीदा खेल है। भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, पाकिस्तान और कई अन्य
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।