ब्रिटिश साम्राज्य और दुनिया पर उसका प्रभाव

आज विश्व में कोई देश औपनिवेशिक गुलामी में नहीं है, लेकिन इतिहास में एक समय ऐसा था जब दुनिया का करीब एक चौथाई हिस्सा ब्रिटिश साम्राज्य के अधीन था। 19वीं और 20वीं सदी के दौरान ब्रिटेन ने 80 से ज़्यादा देशों और द्वीपों पर अपना शासन चलाया।

1913 से 1922 के बीच ब्रिटिश साम्राज्य दुनिया का सबसे बड़ा साम्राज्य बन गया था। इस दौरान दुनिया के लगभग 26% इलाके और 25% आबादी यानी करीब 45 करोड़ लोग उसके अधीन रहते थे। ऐसे में कहा जाता था कि "सूरज ब्रिटिश साम्राज्य में कभी अस्त नहीं होता", क्योंकि उसके इलाके दुनिया भर में फैले थे।

भारत, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, अफ्रीकी देशों सहित कई जगहों पर ब्रिटेन ने लंबे समय तक शासन किया। यह शासन आर्थिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक तौर पर गहरा प्रभाव छोड़ गया।

हालांकि, द्वितीय विश्व युद्ध के बाद ब्रिटिश साम्राज्य धीरे-धीरे सिकुड़ने लगा और अधिकांश देशों ने स्वतंत्रता प्राप

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय