बच्चों को सुपरहीरो में इतना क्यों दिलचस्पी क्यों आती है?
क्या आपने कभी गौर किया है कि आजकल हर बच्चे के कपड़ों पर सुपरमैन का लोगो है या वो बात-बात पर "मैं आयरन मैन हूँ!" चिल्लाते नजर आते हैं? मनोवैज्ञानिकों का मानना है कि बच्चों को सुपरहीरो पसंद आने की वजह सिर्फ एक्शन या कॉमिक्स नहीं, बल्कि उनकी खुद की भावनाओं से जुड़ी होती है।
सुपरहीरो बनने का ख्वाब बच्चों को एक ऐसी दुनिया में ले जाता है जहाँ वे खुद कुछ भी कर सकते हैं। माता-पिता और शिक्षकों द्वारा नियंत्रित वास्तविक दुनिया में, बच्चे अक्सर बेबस महसूस करते हैं। लेकिन जब वे सुपरहीरो बन जाते हैं, तो उन्हें लगता है कि अब वे किसी की बात नहीं मानेंगे—वे खुद ताकतवर हैं, न्याय कर सकते हैं, और दुनिया को बचा सकते हैं।
यह कल्पना सिर्फ खेल नहीं, बल्कि बच्चों के आत्मविश्वास और स्वतंत्रता की भावना को बढ़ाती है। वे अपने नायक के माध्यम से अपनी छोटी-छोटी चुनौतियों से लड़ते ह
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।