कोण कितने प्रकार के होते हैं?
जब दो किरणें एक ही बिंदु से निकलती हैं, तो उनके बीच बनने वाले माप को कोण कहते हैं। गणित में कोणों को उनके माप के आधार पर अलग-अलग प्रकारों में बांटा जाता है।
शून्य कोण वह होता है जब दोनों किरणें एक ही दिशा में हों, और कोण का माप 0° हो। न्यून कोण वह होता है जो 0° से बड़ा और 90° से छोटा होता है। जब कोण ठीक 90° का होता है, तो उसे समकोण कहते हैं। इसके बाद आता है अधिक कोण, जो 90° से बड़ा लेकिन 180° से छोटा होता है।
जब दो किरणें सीधी रेखा बनाती हैं, तब बनने वाला कोण 180° का होता है और इसे ऋजु कोण कहते हैं। बृहत कोण 180° से बड़ा और 360° से छोटा होता है। अंत में, जब कोण का माप ठीक 360° होता है, तो उसे सम्पूर्ण कोण कहा जाता है।
इनके अलावा, दो कोण मिलकर 90° बनाएं तो वे पूरक कोण और अगर 180° बनाएं तो संपूरक कोण कहलाते हैं।
ये सभी कोण ज्यामिति की बुनियाद हैं और
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।