दुनिया भर में बोली जाती है हिंदी
हिंदी केवल भारत की राष्ट्रीय भाषा ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में बोली जाने वाली एक प्रमुख भाषा है। भारत के बाहर भी 20 से अधिक देशों में लाखों लोग हिंदी का उपयोग अपनी दैनिक जिंदगी में करते हैं।
मात्र कुछ उदाहरण लें तो अमेरिका में हिंदी बोलने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है, खासकर भारतीय मूल के लोगों के बीच। मॉरीशस में तो हिंदी सांस्कृतिक धरोहर का हिस्सा बन चुकी है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका में भारतीय मूल के लोगों ने गांधी जी के समय से ही हिंदी को जीवंत रखा है।
इसी तरह, युगांडा, यमन, सिंगापुर और न्यूजीलैंड जैसे देशों में भी हिंदी धीरे-धीरे जगह बना रही है। पाकिस्तान में हालांकि उर्दू को आधिकारिक स्थिति दी गई है, लेकिन आम बोलचाल के स्तर पर हिंदी से मिलती-जुलती बोली बोली जाती है। नेपाल में भी सीमावर्ती क्षेत्रों में हिंदी समझी और बोली जाती है।
हिंदी का प्रसार केवल
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।