माता-पिता के झगड़े बच्चों को कैसे प्रभावित करते हैं?
माता-पिता के बीच लगातार होने वाले झगड़े सिर्फ उनके रिश्ते को ही नहीं, बल्कि बच्चों के मन पर भी गहरा असर डालते हैं। बच्चे अक्सर ऐसे झगड़ों के दौरान खुद को दोषी महसूस करते हैं, भले ही वे घटना में सीधे शामिल न हों। बहुत से बच्चे यह सोचकर परेशान हो जाते हैं कि कहीं माता-पिता का अलग होना उनकी वजह से तो नहीं है।
ऐसे माहौल में बच्चे तनावग्रस्त, चिंतित और असुरक्षित महसूस करते हैं। कई बार वे अपने अंदर भावनाओं को दबा लेते हैं, जो लंबे समय में अवसाद, गुस्सा या सामाजिक अलगाव का रूप ले सकता है। छोटे बच्चों में नींद की समस्या, रात को बिस्तर गीला करना या अचानक डर जैसे लक्छन भी देखे जा सकते हैं।
बच्चों के लिए घर एक सुरक्षित आश्रय होना चाहिए। जब वही जगह लड़ाई-झगड़े से भर जाती है, तो उनका भावनात्मक विकास प्रभावित होता है। यह न केवल उनके वर्तमान पर बल्कि भविष्य के रिश्तों पर भी असर डाल
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।