सुपारी के सेवन से मुंह का कैंसर हो सकता है – विशेषज्ञों की चेतावनी

सुपारी को लंबे समय तक भारतीय संस्कृति में सम्मान मिला है। पूजा-पाठ और अन्य रस्मों में इसका उपयोग पारंपरिक रूप से किया जाता रहा है। लेकिन आज के दौर में, जब लोग सुपारी को चबाने की आदत बना लेते हैं, तो यही चीज धीरे-धीरे सेहत के लिए खतरा बन जाती है।

विशेषज्ञों के अनुसार, सुपारी में एक खतरनाक रासायनिक तत्व ऐरेकोलीन एल्केलाइड पाया जाता है। जब यह तत्व मुंह में मौजूद बैक्टीरिया के साथ मिलता है, तो यह शरीर के लिए जहर बन जाता है। लगातार सुपारी चबाने से मुंह के अल्सर और सूजन के साथ-साथ मुंह का कैंसर भी हो सकता है।

कई अस्पतालों में ऐसे मरीज आते हैं जिन्होंने सालों तक सुपारी का सेवन किया होता है और बाद में उन्हें मुंह या आहार नली के कैंसर का पता चलता है। डॉक्टरों की सलाह है कि अगर आप सुपारी खाते हैं, तो इस आदत को तुरंत छोड़ दें।

पारंपरिक उपयोग अच्छा हो सकता ह

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय