हल्दी का पानी पीने से हो सकते हैं ये नुकसान

हल्दी का पानी सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है, लेकिन हर कोई इसे खाली पेट नहीं पी सकता। कुछ लोगों के लिए यह गंभीर समस्याएं भी पैदा कर सकता है।

किडनी स्टोन वाले लोग सावधान

जिन लोगों को किडनी स्टोन की समस्या है, उन्हें हल्दी का पानी पीने से बचना चाहिए। हल्दी में ऑक्सालेट होता है, जो किडनी स्टोन को बढ़ा सकता है। खासकर सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से पत्थरी की समस्या बढ़ सकती है।

पीलिया के मरीजों के लिए खतरनाक

अगर आपको पीलिया (Jaundice) है, तो हल्दी का पानी पीना आपके लिए ठीक नहीं। पीलिया में लीवर पहले से ही कमजोर होता है और हल्दी का सेवन उस पर अतिरिक्त दबाव डाल सकता है। ऐसे में लीवर की कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है।

हल्दी स्वाभाविक रूप से लाभदायक है, लेकिन हर किसी के लिए नहीं। खासकर जो लोग पहले से कोई गंभीर बीमारी झेल रहे हैं, उन्हें हल्दी का पानी पीने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए।

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय