गर्मी में ये पेय पदार्थ आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं

गर्मियों के दिनों में शरीर को ठंडा और हाइड्रेटेड रखना बहुत ज़रूरी होता है। इस मौसम में सही पेय पदार्थों का चुनाव करने से न सिर्फ शारीरिक ऊर्जा बनी रहती है, बल्कि गर्मी से भी राहत मिलती है। अगर आप सुबह उठकर चाय के स्थान पर कुछ सेहतमंद विकल्प अपनाना चाहते हैं, तो जीरा पानी एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।

जीरा पानी पचन में सहायता करता है और शरीर को ठंडक देने का काम भी करता है। इसे बनाना भी बहुत आसान है – बस एक गिलास पानी में थोड़ा जीरा उबालें और सुबह खाली पेट पिएं।

इसके अलावा, आंवला जूस या एलोवेरा जूस भी गर्मी में बहुत फायदेमंद रहता है। ये दोनों ही शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं और त्वचा व पाचन तंत्र दोनों के लिए अच्छे होते हैं। आंवला विटामिन सी से भरपूर होता है, जबकि एलोवेरा पाचन और प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है।

जौ का पानी भी इस सीजन में पीने के लिए एक उत

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय