कैंसर की गांठ में दर्द होता है क्या?
कई बार लोगों को शरीर में कोई गांठ दिखने पर डर लगता है कि कहीं यह कैंसर तो नहीं। वास्तव में, अधिकतर कैंसर की शुरुआत एक छोटी सी गांठ से होती है। लेकिन सवाल यह है कि क्या यह गांठ दर्द वाली होती है? जवाब है—अक्सर नहीं।
शुरुआती दौर में कैंसर की गांठ आमतौर पर छोटी और दर्दरहित होती है। इसीलिए लोग इस पर ध्यान नहीं देते या सोचते हैं कि यह समय के साथ ठीक हो जाएगी। लेकिन यही लापरवाही खतरनाक हो सकती है। दरअसल, कैंसर शुरुआत में खामोशी से फैलता है और जब तक दर्द या अन्य लक्छन दिखते हैं, तब तक बीमारी आगे बढ़ चुकी होती है।
इसलिए, अगर आपको शरीर में कहीं भी गांठ महसूस हो, तो उसे नजरअंदाज न करें। चाहे वह दर्द न करता हो, लेकिन फिर भी तुरंत किसी अनुभवी चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए। जल्दी पहचान और सही इलाज से न सिर्फ इलाज आसान होता है, बल्कि ठीक होने की संभावना भी काफी बढ़ जाती है।
याद रखें, क
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।