क्या तलवार रखना कानूनी अपराध है?

तलवार या किसी अन्य धारदार हथियार को रखना, बिना उचित अनुमति के, भारत में एक गंभीर कानूनी अपराध माना जाता है। आर्म्स एक्ट, 1959 की धारा 4, 7 और 25 के तहत, सरकार ने खतरनाक हथियारों के उपयोग और संग्रहण पर सख्त प्रतिबंध लगा रखा है। इसके तहत पिस्तौल, गोला-बारूद, चाकू, कटार, भाला, कृपाण, खुखरी और तलवार जैसे हथियार शामिल हैं।

खास बात यह है कि अगर किसी धारदार हथियार की ब्लेड की लंबाई 9 इंच (लगभग 23 सेमी) से अधिक और चौड़ाई 2 इंच (लगभग 5 सेमी) से ज्यादा है, तो उसे बिना लाइसेंस रखना कानून के खिलाफ है। ऐसा करने पर भारी जुर्माना और जेल की सजा भी हो सकती है।

हालांकि, कुछ पारंपरिक या सांस्कृतिक उपयोगों में हथियारों को रखने की छूट हो सकती है, जैसे कि सिख समुदाय द्वारा कृपाण धारण करना, जो उनकी धार्मिक पहचान का हिस्सा है। लेकिन आम नागरिक के लिए तलवार या ऐसे अन्य हथियार रखना बिना लाइसेंस के बिल्कुल निषेध ह

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय