कलम तलवार से ज्यादा ताकतवर कैसे?

बचपन से हम सुनते आए हैं – “कलम तलवार से ताकतवर है”। लेकिन यह सिर्फ एक कहावत नहीं, बल्कि इतिहास का सच है। जहाँ तलवार डर फैलाती है, वहीं कलम सोच बदलती है। महात्मा गांधी, भगत सिंह, अम्बेडकर जैसे लोगों ने कभी तलवार नहीं उठाई, लेकिन उनके शब्दों ने पूरे समाज को हिलाकर रख दिया।

एक तलवार सिर्फ एक व्यक्ति को मार सकती है, लेकिन एक लिखा हुआ विचार हजारों, लाखों दिलों को छू सकता है। गीता, कुरान, बाइबल या राष्ट्रीय गीत – ये सब कलम की ताकत हैं। ये शब्द आज भी लोगों को जगा रहे हैं, प्रेरित कर रहे हैं, बदलाव की ओर बढ़ा रहे हैं।

सच कहा जाए, तो तलवार का अंत उसके धार पर होता है, लेकिन कलम का अंत कहीं नहीं होता। वह लगातार जीवित रहती है – किताबों में, दिलों में, इतिहास में। जब तक इंसान लिखेगा, पढ़ेगा, सोचेगा, कलम हमेशा तलवार से ऊपर रहेगी।

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय