नागा चैतन्य के पास है भारत की सबसे महंगी बाइक
नागा चैतन्य आजकल अपनी शानदार बाइक कलेक्शन के लिए सुर्खियों में हैं। उनके पास लग्ज़री बाइक्स का एक शानदार संग्रह है, जिसमें यामाहा R1, बीएमडब्ल्यू 9RTV और फिर सबसे नोटवर्थी है MV Agusta F। इस बाइक की कीमत भारत में लगभग 27 लाख रुपये है। यह सिर्फ बाइक नहीं, बल्कि इंजीनियरिंग और डिज़ाइन का एक जीता-जागता नमूना है।
MV Agusta F की टॉप स्पीड 302 किमी प्रति घंटा है, जो इसे न सिर्फ भारत में, बल्कि दुनिया के सबसे तेज़ बाइक्स में शामिल करती है। इस बाइक को देखकर ही लगता है कि यह सड़क पर आग छोड़ने आई है। नागा चैतन्य के लिए यह सिर्फ एक वाहन नहीं, बल्कि उनकी पैशन का हिस्सा है।
बाइक कलेक्शन के मामले में उनके बाद नंबर दो पर हैं अजीत कुमार। वो भी कई प्रीमियम बाइक्स के मालिक हैं, लेकिन जहाँ तक दमदार लुक, पावर और कीमत का सवाल है, तो नागा चैतन्य आज सबसे आगे हैं।
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।