दुनिया के सबसे अमीर शहर
अगर आप सोच रहे हैं कि दुनिया में सबसे ज्यादा अरबपति कहाँ रहते हैं, तो जवाब है – सैन फ्रांसिस्को। यह अमेरिका का एक शहर है, जो टेक्नोलॉजी की दुनिया का केंद्र माना जाता है। सिलिकॉन वैली के करीब होने की वजह से यहाँ कई बड़े टेक करोड़पति और अरबपति रहते हैं। वैसे, यहाँ के घरों के दाम भी आसमान छूते हैं, फिर भी लोग यहाँ रहना पसंद करते है ।
वहीं, अगर बात करोड़पतियों की हो, तो न्यूयॉर्क इस मामले में सबसे आगे है। यह शहर वित्त, मीडिया, फैशन और कला का हब है। यहाँ कई ऐसे लोग रहते हैं जिनकी संपत्ति करोड़ों में है। न्यूयॉर्क की चमकदार जिंदगी और बड़े अवसरों की वजह से यहाँ के अमीरों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
दिलचस्प बात यह है कि दोनों शहर अलग-अलग तरह के अमीरी के प्रतीक हैं। सैन फ्रांसिस्को नए युग के टेक उद्यमियों का घर है, जबकि न्यूयॉर्क पारंपरिक धन और शहरी शान का केंद्र। ये दोनों शहर यह भी दिख
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।