टॉम क्रूज: दुनिया का सबसे महंगा एक्टर
हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज ने अपनी ताकतवर एक्शन तस्वीरों और धमाकेदार एंट्री के साथ फिर से इतिहास रच दिया है। उनकी हालिया फिल्म टॉप गन: मेवरिक ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया, बल्कि उन्हें दुनिया के सबसे महंगे अभिनेता का ताज भी पहना दिया है।
60 साल के इस दिग्गज अभिनेता ने इस फिल्म के लिए ऐसी फीस वसूल की है कि उस पैसे से कहीं और बड़ी फिल्म बन सकती थी। कहा जा रहा है कि जितना टॉम क्रूज ने इस फिल्म में कमाया, उससे KGF Chapter 2 जैसी 8 फिल्में तक बन जाएंगी। यह नंबर सुनकर हर कोई हैरान है।
लेकिन इतने वर्षों बाद भी टॉम क्रूज के जुनून, फिटनेस और डरेस्स एक्शन सीन्स ने दर्शकों को फिर से झकझोर दिया। वह अपनी फिल्मों में खुद खतरनाक स्टंट करते हैं, जो उन्हें बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अलग पहचान दिलाता है।
टॉम क्रूज के प्रशंसक अब उनकी अगली रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे है
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।