राधा और उनका कृष्ण के प्रति प्रेम
भक्ति के इतिहास में राधा का नाम एक ऐसे प्रेम के प्रतीक के रूप में अमर है, जो सामान्य विवाह या संसारिक बंधनों से परे है। हालांकि, कई पौराणिक कथाओं और साहित्यों के अनुसार, राधा की शादी एक यादव युवक से हुई थी। वे अपने घर में पत्नी के रूप में अपने सभी कर्तव्य निभाती रहीं—घर संभाला, जीवन के उतार-चढ़ाव झेले, और धीरे-धीरे बूढ़ी भी हुईं।
लेकिन राधा का हृदय कभी भी उस वैवाहिक जीवन में बंध नहीं पाया। उनका मन तो सदैव कृष्ण के लिए समर्पित रहा। उनका प्रेम इतना शुद्ध और निस्वार्थ था कि वह संसार के नियमों से ऊपर था। जबकि श्रीकृष्ण ने अपने दैवीय कर्तव्यों का पालन करते हुए द्वारका में राज्य किया, राधा ने गोकुल में एक साधारण जीवन जीते हुए भी अपने भावों को अक्षुर रखा।
राधा का प्रेम केवल एक रिश्ता नहीं, बल्कि आत्मा की ईश्वर के प्रति लगन का प्रतीक है। इसलिए भले ही उनकी शादी हुई हो, लेकिन उनकी आत्मा हमेशा कृष्ण के साथ थी
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।