12वीं के बाद आर्मी में जाने के रास्ते

12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद कई युवा देश सेवा के सपने देखते हैं। अगर आप भी भारतीय सेना में जाना चाहते हैं, तो आपके पास कई विकल्प हैं। सबसे पहला और प्रतिष्ठित रास्ता है यूपीएससी एनडीए परीक्षा। यह परीक्षा 10+2 के बाद दिया जा सकता है और सफलता मिलने पर आप नेशनल डिफेंस एकेडमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं। इसमें 16.5 से 19.5 साल के बीच के उम्र वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

दूसरा विकल्प है इंडियन आर्मी टेक एंट्री स्कीम, जो उन छात्रों के लिए है जिन्होंने 12वीं में भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित (PCM) पढ़ा हो। इसके तहत तकनीकी पदों पर भर्ती होती है और यह विज्ञान वर्ग के छात्रों के लिए एक बेहतरीन अवसर है।

तीसरा और सीधा रास्ता है सेना भर्ती रैलियां। इन रैलियों में 12वीं पास युवाओं को एक निश्चित शारीरिक और लिखित परीक्षा देनी होती है। यह प्रक्रिया राज्य स्तर पर आयोजित होती है और

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय