सेंसेक्स क्या है और यह कैसे बनता है?
सेंसेक्स, जिसे पूरा नाम बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज सेंसिटिव इंडेक्स कहते हैं, भारत के सबसे पुराने और महत्वपूर्ण स्टॉक एक्सचेंज BSE का प्रमुख सूचकांक है। यह देश की अर्थव्यवस्था का एक ताजा बैरोमीटर माना जाता है।
सेंसेक्स में केवल 30 कंपनियां शामिल होती हैं, लेकिन ये कंपनियां ऐसी होती हैं जो अपने-अपने सेक्टर में अगुआ होती हैं। इनका चयन मार्केट कैपिटलाइजेशन यानी बाजार पूंजीकरण के आधार पर किया जाता है। इसमें आज रिलायंस, टीसीएस, इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनीलिवर, भारती एयरटेल जैसी धुरंधर कंपनियां शामिल हैं, जो न सिर्फ बाजार में बड़ी भूमिका निभाती हैं, बल्कि निवेशकों के बीच लंबे समय से भरोसा बनाए हुए हैं।
सेंसेक्स की शुरुआत 1 जनवरी 1986 को हुई थी, लेकिन इसके पीछे का डेटा 1978-79 का माना जाता है, जिसे आधार वर्ष माना गया है। इस सूचकांक के माध्यम से निवेशक यह आंकलन लगा सकते हैं क
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।