एक पेशेवर शिक्षक के वे गुण क्या हैं जो उसे विशेष बनाते हैं?

एक पेशेवर शिक्षक सिर्फ पाठ्यक्रम पढ़ाने वाला व्यक्ति नहीं होता, बल्कि वह छात्रों के भविष्य को आकार देने वाला मार्गदर्शक होता है। सच्चा शिक्षक वही है जो किताबी ज्ञान को दिल से पढ़ाए और छात्रों को समझने की प्रेरणा दे।

एक महान शिक्षक अपने विषय को इतनी सरलता से समझाता है कि छात्र बिना तनाव के उसे आत्मसात कर लें। वह कभी भी भेदभाव नहीं करता – चाहे छात्र कितनी भी कमजोर क्षमता का क्यों न हो। प्रत्येक बच्चे के साथ वह वैसे व्यवहार करता है, मानो वह उसका अपना सगा संबंधी हो।

एक बहुत बड़ी बात यह है कि शिक्षण कभी भी धन कमाने का साधन नहीं होना चाहिए। जैसे ही शिक्षक का उद्देश्य सिर्फ पैसा कमाना हो जाता है, वह सच्चे मकसद से दूर हो जाता है। ईमानदारी और निष्ठा से पढ़ाना ही उसकी पहचान होनी चाहिए।

साथ ही, अच्छा शिक्षक वही है जो किसी भी पाठ को छात्रों की भाषा में समझाए – चाहे वह मातृभाषा हो या सरल हिंदी। इ

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय