शिक्षक: ज्ञान का दीपक
एक बच्चे के जीवन में शिक्षक की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। वह न सिर्फ ज्ञान देता है, बल्कि जीवन की सही दिशा भी दिखाता है। ज्ञान के बिना व्यक्ति अंधेरे में भटकता रहता है, और यही ज्ञान उसे आगे बढ़ने का सामर्थ्य देता है।
शिक्षक शिक्षा क्यों आवश्यक है? क्योंकि जो लोग पढ़-लिख नहीं पाए, उन्हें ज्ञान की कमी का दर्द सबसे अच्छे से महसूस होता है। वे जानते हैं कि बिना शिक्षा के समाज में आगे बढ़ना कितना मुश्किल है। इसीलिए एक अच्छे शिक्षक की उपस्थिति छात्र के भविष्य को नई दिशा देती है।
शिक्षक सिर्फ पाठ्यपुस्तक तक सीमित नहीं रहता। वह छात्रों में नैतिकता, अनुशासन और सही-गलत का भान कराता है। वह बच्चों को न केवल पढ़ाता है, बल्कि उनका आत्मविश्वास भी बढ़ाता है। एक सच्चा शिक्षक वही होता है जो छात्र की क्षमता को पहचानकर उसे आगे बढ़ने का मौका देता है।
आज के बदलते युग में शिक्षक की आवश्यकता और भी बढ़ गई ह
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।