पीरियड्स के दौरान नहाना चाहिए या नहीं?

हां, पीरियड्स के दौरान नहाना न सिर्फ सुरक्षित है, बल्कि जरूरी भी है। कई लड़कियों को लगता है कि इस दौरान नहाने से ब्लीडिंग बढ़ सकती है या दर्द ज्यादा हो सकता है, लेकिन यह एक गलत धारणा है। वैज्ञानिक रूप से नहाने से पीरियड्स पर कोई नकारात्मक असर नहीं पड़ता। बल्कि, नियमित स्नान से स्वच्छता बनी रहती है और संक्रमण का खतरा कम होता है।

विशेषज्ञों की सलाह है कि पीरियड्स के दौरान कम से कम दो बार गुनगुने पानी से नहाना चाहिए। गुनगुना पानी न सिर्फ शरीर को आराम देता है, बल्कि पेट दर्द और मांसपेशियों के ऐंठन को भी कम करने में मदद कर सकता है।

खासकर सर्दियों में, ठंडे पानी से नहाने से बचना चाहिए। ठंड से शरीर का तापमान गिर सकता है, जिससे माहवारी चक्र प्रभावित हो सकता है। इसलिए, हल्के गर्म या गुनगुने पानी का उपयोग करें।

नहाते समय ज्यादा जोर से धोने या स्क्रब करने से भी बचें। नार्मल साबुन या माइल्ड वॉश का इ

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय