भारत में सबसे सस्ता सोना कहाँ मिलता है?
अक्सर लोग सोचते हैं कि भारत में कहीं ऐसी जगह होगी जहाँ सोना सस्ता मिलता होगा। लेकिन असलियत यह है कि गोल्ड की कीमत पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय बाजार के आधार पर तय होती है। इसलिए चाहे आप मुंबई में हों या दिल्ली, कोलकाता या चेन्नई — सोने की बेस कीमत लगभग एक जैसी ही होती है।
हालांकि, थोड़ा अंतर जरूर हो सकता है, और वो है स्थानीय कर, बनावट शुल्क और दुकानदार के मार्जिन के कारण। कहीं-कहीं राज्य सरकारें जीएसटी में छूट दे सकती हैं या कस्टम चार्ज कम हो सकता है, जिससे थोड़ी बचत हो सकती है। फिर भी यह अंतर इतना नहीं कि कहा जा सके कि एक राज्य में सोना 'बहुत सस्ता' है।
एक मजाकिया जवाब तो यह भी है कि हरियाणा और उत्तर प्रदेश में जूट की रस्सियों से बनी खाट पर सबसे सस्ता 'सोना' मिलता है — यानी नींद में आने वाला सपना! लेकिन अगर असली सोने की बात करें, तो कहीं भी खरीदें, कीमत लगभग एक जैसी ही रहती है।
इसलिए सो
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।