ट्यूबलाइट और एलईडी बल्ब में क्या अंतर है?
आजकल घरों से लेकर ऑफिस तक में रोशनी के लिए ट्यूबलाइट और एलईडी बल्ब दोनों का ही इस्तेमाल होता है। लेकिन दोनों में फर्क साफ दिखाई देता है। पहले जहां फ्लोरोसेंट ट्यूबलाइट या सीएफएल बल्ब ज्यादा इस्तेमाल होते थे, अब धीरे-धीरे एलईडी बल्ब ने उनकी जगह ले ली है।
जीवनकाल में एलईडी बल्ब साफ तौर पर आगे है। एक एलईडी बल्ब औसतन 50,000 घंटे तक चल सकता है, जबकि सामान्य सीएफएल बल्ब या ट्यूबलाइट का जीवनकाल महज 8,000 घंटे तक ही होता है। यानी एलईडी बल्ब ज्यादा समय तक बिना खराब हुए काम करता रहता है।
ऊर्जा की खपत में भी एलईडी बेहतर है। यह बहुत कम बिजली खर्च करता है और फिर भी तेज रोशनी देता है। इसके अलावा यह तुरंत चमकने लगता है, जबकि ट्यूबलाइट में शुरुआत में झिलमिलाहट हो सकती है।
हालांकि, एलईडी बल्ब खरीदते समय थोड़ा महंगा लग सकता है, लेकिन लंबे समय में यह पैसे बचाता है क
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।