छत के पंखे पर धूल क्यों जम जाती है?
अगर आपने कभी ध्यान दिया हो, तो छत के पंखे पर कुछ ही दिनों में धूल की परत जम जाती है, भले ही कमरा साफ हो। कई लोग सोचते हैं कि यह धूल बस हवा के साथ आकर जम जाती है, लेकिन इसके पीछे एक विज्ञान भी है।
जब पंखे के ब्लेड तेजी से घूमते हैं, तो वे हवा के साथ लगातार टकराते रहते हैं। इस घर्षण के कारण ब्लेड पर आवेश (चार्ज) उत्पन्न हो जाता है। यह आवेशित सतह हवा में मौजूद धूल के सूक्ष्म कणों को अपनी ओर खींचती है।
सोचिए, जैसे कोई चार्ज किया हुआ कागज छोटी गेंदों को खींचता है, वैसे ही पंखे के ब्लेड धूल को आकर्षित करते हैं। यही कारण है कि पंखे के ऊपरी हिस्से पर धूल कम और नीचे के हिस्से पर ज्यादा जमती है — क्योंकि नीचे का सतह हवा के साथ सीधे संपर्क में रहता है।
इसलिए, चाहे कमरा कितना भी साफ क्यों न हो, पंखे पर धूल लगना लगभग अनिवार्य है। इसलिए बेहतर होगा कि आप हर कुछ हफ्ते में पंखे की सफाई जरूर कर दें। ताकि न सिर्फ दिखने में अ
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।