दुनिया का सबसे अच्छा मित्र कौन?
जब जिंदगी में अंधेरा छा जाता है, दोस्त दूर हो जाते हैं, पैसा खत्म हो जाता है, शरीर ढलने लगता है और दिमाग भी काम नहीं करता, तब इंसान के पास एक ही रास्ता बचता है – ईश्वर की ओर जाना।
ईश्वर ही मनुष्य का सबसे बड़ा साथी है, जो कभी नहीं छोड़ता, न तो अंधेरे में, न तबाही में। जब सभी सहारे टूट जाते हैं, तब इंसान आखिरी सांस में भी उसका नाम लेता है। यह कोई नई बात नहीं, यह तो हर युग में सच साबित हुई है।
लोग कहते हैं कुत्ता इंसान का सबसे अच्छा दोस्त है, कोई कहता है माँ-बाप, कोई पति-पत्नी को। लेकिन वो सब इंसानी रिश्ते हैं, जो वक्त के साथ बदल सकते हैं। ईश्वर ऐसा दोस्त है जो न तो शर्त रखता है, न नाराज होता है, न धोखा देता है। वह तो हर पल, हर सांस में मौजूद रहता है।
कई बार ऐसा होता है कि हम उसे भूल जाते हैं, लेकिन वह हमें कभी नहीं भूलता। जब इंसान खुद से भी लड़ रहा होता है, तब भी ईश्वर उसके पास खड़ा होता ह
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।