वह देश जहां महिलाएं पुरुषों से आगे हैं

क्या आप जानते हैं कि दुनिया में कुछ ऐसे देश भी हैं, जहां महिलाओं की संख्या पुरुषों से काफी ज्यादा है? यह सच है, और इनमें से कई देश यूरोप में हैं।

रूस ऐसा ही एक देश है, जहां महिलाओं की संख्या आबादी में 53% से अधिक है। यानी हर 100 पुरुषों के मुकाबले लगभग 114 महिलाएं हैं। यह अंतर इतिहास के कारण है—द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान लाखों पुरुष मारे गए, और तब से आबादी का संतुलन नहीं सुधरा।

इसके अलावा, लेटविया, यूक्रेन, आर्मेनिया और अल्बानिया जैसे देशों में भी महिलाएं पुरुषों से आगे हैं। यहां महिलाओं की औसत आयु अधिक होने के साथ-साथ पुरुषों का विदेशों में काम करने या पलायन करने का रुझान भी इसकी वजह है।

अगर आप और आपकी सहेलियां एक अलग तरह का अनुभव चाहती हैं, तो इन देशों की यात्रा का प्लान बना सकती हैं। खासकर रूस की राजधानी मॉस्को में लाल चौक, क्रेमलिन और संग्रहालयों का आकर्षण देखने लायक है।

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय