पीरियड्स के दौरान दर्द क्यों होता है?

लड़कियों को मासिक धर्म (पीरियड) के दौरान दर्द होना एक सामान्य बात है। यह दर्द मुख्य रूप से गर्भाशय के संकुचन की वजह से होता है। जब आपका शरीर महीने में एक बार उस अंडे को बाहर निकालता है जो गर्भाशय में नहीं रहा, तो इसकी आंतरिक परत को भी शरीर बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू कर देता है।

इसके लिए शरीर प्रोस्टाग्लैंडिन नामक हार्मोन छोड़ता है, जो गर्भाश को सिकोड़ने में मदद करता है। यही सिकुड़न, जिसे हम मेंस्ट्रुअल क्रैम्प्स कहते हैं, महिलाओं को तेज दर्द या ऐंठन के रूप में महसूस होती है। कई लड़कियों को सिर्फ पेट में दर्द नहीं, बल्कि पीठ और जांघों में भी दर्द हो सकता है।

आमतौर पर यह दर्द पीरियड के पहले या पहले दो दिनों तक रहता है और फिर धीरे-धीरे कम हो जाता है। कुछ महिलाओं को ज्यादा दर्द होता है, जबकि किसी को बस हल्की ऐंठन महसूस होती है। गर्म पानी की सिकाई, आराम या हल्की दवाओं से इसमें राहत मिल सकती

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय