MRI और CT स्कैन में क्या अंतर है?

अगर आपको किसी आंतरिक चोट या बीमारी की जांच के लिए डॉक्टर ने स्कैन कराने की सलाह दी है, तो आपने MRI और CT स्कैन के बारे में जरूर सुना होगा। हालांकि दोनों ही शरीर के अंदर की तस्वीरें दिखाते हैं, लेकिन इनके काम करने का तरीका और उपयोग अलग-अलग होता है।

MRI (मैग्नेटिक रेजोनेंस इमेजिंग) मशीन शक्तिशाली चुंबकीय क्षेत्र और रेडियो तरंगों का उपयोग करती है। यह मुख्यतः मांसपेशियों, मस्तिष्क, रीढ़ की हड्डी, जोड़ों, टखने, कलाई, छाती, हृदय और रक्त वाहिकाओं की विस्तृत जांच के लिए बहुत उपयोगी होती है। यह हड्डियों से परे ऊतकों की सटीक तस्वीर प्रदान करता है, इसलिए अगर किसी को स्पोर्ट्स इंजरी या न्यूरोलॉजिकल समस्या है, तो डॉक्टर अक्सर MRI की सलाह देते हैं।

वहीं, CT स्कैन (कंप्यूटेड टोमोग्राफी) एक्स-रे तकनीक पर काम करता है। यह हड्डियों में फ्रैक्चर, ट्यूमर, कैंसर, आंतरिक रक्तस्राव या संक्रमण का पता लगाने में बहुत प्रभावी होता ह

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय