ट्रेडिंग क्या है?

ट्रेडिंग का सीधा और आसान मतलब होता है व्यापार। जब आप किसी भी शेयर, स्टॉक या अन्य वित्तीय संपत्ति को बहुत कम समय के लिए कम दाम पर खरीदते हैं और जब उसके दाम बढ़ जाते हैं, तब उसे बेचकर मुनाफा कमाते हैं, तो इसे ट्रेडिंग कहा जाता है। यह प्रक्रिया कुछ मिनटों, घंटों या एक दिन के भीतर की हो सकती है।

निवेश यानी इन्वेस्टमेंट से यह काफी अलग होती है, क्योंकि निवेश लंबी अवधि के लिए किया जाता है जबकि ट्रेडिंग में तेजी से खरीद-फरोख्त पर जोर दिया जाता है। शेयर बाजार में सफलता पाने के लिए बाजार की सही समझ, जोखिम उठाने की क्षमता और सही समय पर फैसले लेना बहुत जरूरी होता है।

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय