कैसे जानें कि बच्चा पैदा होने वाला है? डिलीवरी के शुरुआती संकेत

गर्भावस्था का आखिरी समय हर महिला के लिए उत्सुकता और थोड़ा घबराहट से भरा होता है। ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी हो जाता है कि प्रसव या लेबर पेन कब शुरू होने वाला है। आमतौर पर, जब डिलीवरी में 24 से 48 घंटे का समय बचता है, तो शरीर कुछ खास और स्पष्ट संकेत देने लगता है।

सबसे पहला और प्रमुख लक्षण है बार-बार पेशाब आना। डिलीवरी के करीब आने पर शिशु का सिर नीचे की ओर यानी योनि (पेल्विक एरिया) की तरफ खिसक जाता है। इस वजह से मूत्राशय पर दबाव बढ़ जाता है और महिला को हर थोड़ी देर में यूरिन पास करने की जरूरत महसूस होती है। इसे 'लाइटनिंग' भी कहा जाता है, जिससे पेट का ऊपरी हिस्सा हल्का महसूस होने लगता है।

दूसरा बड़ा संकेत है म्यूकस प्लग का निकलना। गर्भावस्था के दौरान गर्भाशय ग्रीवा (सर्विक्स) को बैक्टीरिया से बचाने के लिए एक गाढ़ा म्यूकस प्लग बनता है। जब प्रसव का समय नजदीक आता है, तो गर्भाशय ग्रीवा खुलने लगती है और यह प्लग गुलाबी, लाल या भूरे रंग के डिस्चार्ज के रूप में बाहर निकल जाता है।

इसके अलावा, कमर और पीठ के निचले हिस्से में तेज दर्द होना भी लेबर शुरू होने का इशारा है। यह दर्द सामान्य दिनों के दर्द से अलग और ज्यादा तीव्र होता है। सबसे अंतिम और महत्वपूर्ण संकेत है पानी की थैली का फटना (Water Breaking)। जब शिशु के चारों ओर मौजूद एमनियोटिक द्रव की थैली फटती है, तो योनि से अचानक पानी बहने लगता है। ऐसा होने पर बिना देरी किए तुरंत अस्पताल जाना चाहिए। इन संकेतों को समझकर आप समय पर सही कदम उठा सकती हैं।

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय