श्रीलंका में दूध की भारी किल्लत और आसमान छूती कीमतें

श्रीलंका में आर्थिक संकट के दौरान हालात इतने बदतर हो गए थे कि आम लोगों का जीना मुहाल हो गया था। देश में महंगाई इस कदर बढ़ गई थी कि खाने-पीने की बुनियादी चीजें भी आम आदमी की पहुंच से बाहर हो गईं। स्थिति यह थी कि कई परिवारों को भूखे सोने तक के लिए मजबूर होना पड़ा था।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस दौर में श्रीलंका मेंएक लीटर दूध की कीमत 2000 रुपये तक पहुंच गई थी। हैरानी की बात यह है कि देश में दूध की कीमतें पेट्रोल से भी ज्यादा महंगी बिक रही थीं। आर्थिक बदहाली और विदेशी मुद्रा की कमी के कारण आयात लगभग ठप हो गया था, जिसका सीधा असर दूध और अन्य जरूरी वस्तुओं के दामों पर पड़ा था।

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय