अपने इष्ट देव को कैसे पहचाने?
कई बार लोग सोचते हैं कि उनका इष्ट देव कौन है? क्या वह शिव हैं, विष्णु हैं, दुर्गा हैं या फिर राम-कृष्ण? इस सवाल का जवाब बाहर नहीं, बल्कि आपके भीतर छिपा है।
इष्ट देव वह होते हैं, जिनके नाम लेते ही आपके मन में शांति आ जाए, जिनकी मूर्ति या कहानी देखकर हृदय में भावुकता छा जाए। कभी-कभी बचपन से ही कोई देवी-देवता हमारे साथ जुड़ जाते हैं – माँ ने जिस देवता का नाम लेकर हमें सुलाया, घर में जिसकी पूजा नित्य होती रही, वही हमारे इष्ट देव बन जाते हैं।
लेकिन अगर तुम अभी भी नहीं जानते कि तुम्हारा इष्ट देव कौन है, तो यह करो:थोड़ा समय शांत बैठो। शिव, विष्णु, लक्ष्मी, हनुमान, सरस्वती – किसी भी देवी-देवता का ध्यान करो। देखो कि किसके साथ तुम्हें सबसे ज्यादा तालमेल महसूस हो। जो आपके भावों को समझे, जिसकी कहानी आपको छू जाए, वही आपके लिए इष्ट देव हैं।
कोई नाम या फॉर्म चुनने की बात नहीं है, बल्कि भावन
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।