अमेरिका और भारत के बीच कर्ज का रिश्ता
अक्सर लोग सोचते हैं कि अमेरिका दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है, तो क्या वह दूसरे देशों को कर्ज देता है? हालांकि हकीकत थोड़ी अलग है। दरअसल, अमेरिका खुद दुनिया में सबसे ज्यादा कर्ज में डूबा हुआ देश है। उसकी कुल राष्ट्रीय देनदारी लगभग $29 लाख करोड़ डॉलर (लगभग 2400 लाख करोड़ रुपये) तक पहुंच चुकी है।
लेकिन यहां भ्रम यह होता है कि क्या अमेरिका ने भारत को कर्ज दिया है? ऐसा नहीं है। अमेरिका ने भारत को कोई सीधा कर्ज नहीं दिया। बल्कि, स्थिति उल्टी है—भारत जैसे देश अमेरिकी सरकारी बॉन्ड्स में निवेश करते हैं, यानी अमेरिका को पैसे उधार देते हैं।
भारत ने अमेरिकी ट्रेजरी बॉन्ड्स में लगभग 216 अरब डॉलर का निवेश किया है। इस मायने में, भारत अमेरिका का एक छोटा लेकिन महत्वपूर्ण ऋणदाता बन जाता है। यह निवेश भारत के विदेशी मुद्रा भंडार का हिस्सा है और दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधो
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।