आंखों में दूध डालने के क्या हैं फायदे?
अक्सर लोग घरेलू नुस्खों के तौर पर आंखों से जुड़ी समस्याओं के लिए अलग-अलग तरीकों का इस्तेमाल करते हैं। आयुर्वेद और पारंपरिक मान्यताओं में आंखों की सेहत के लिए कुछ खास उपाय बताए गए हैं, जिनमें से एक आंखों में दूध या मलाई का प्रयोग है। हालांकि, यह बहुत सावधानी से किया जाना चाहिए।
विशेषज्ञों के अनुसार,डॉक्टर रंजना सिंह का कहना है कि मलाई में भरपूर मात्रा में विटामिन-ए पाया जाता है। यह पोषक तत्व आंखों में प्राकृतिक नमी बनाए रखने में बहुत मददगार होता है। इसके अलावा, यह रेटिना को स्वस्थ रखकर आंखों की रोशनी बढ़ाने में भी हमारी सहायता करता है।
हालांकि किसी भी घरेलू नुस्खे को आजमाने से पहले यह जरूरी है कि आप अपनी आंखों की नाजुक प्रकृति का ध्यान रखें। किसी भी तरह की गंभीर समस्या होने पर हमेशा नेत्र विशेषज्ञ (आई डॉक्टर) से सलाह जरूर लें, ताकि आपकी आंखें पूरी तरह सुरक्षित रहें।
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।