आईफोन इतने महंगे क्यों होते हैं?
जब भी कोई नया आईफोन खरीदने का सोचता है, तो सबसे पहले मन में यही सवाल आता है कि आखिर ये फोन इतने महंगे क्यों होते हैं। इसका सबसे बड़ा कारण टैक्स और आयात शुल्क है, जो भारत में दुनिया के कई अन्य देशों के मुकाबले काफी ज्यादा हैं।
इसके अलावा, डॉलर और भारतीय रुपये के बीच का बढ़ता हुआ अंतर भी बड़ी भूमिका निभाता है। हालांकि अब भारत में कुछ मॉडल्स जैसे आईफोन 12 और आईफोन 13 की असेंबलिंग होने लगी है, फिर भी आयात होने वाले पार्ट्स और ग्लोबल मार्केट की लागत के कारण इनकी कीमतें ऊंची बनी रहती हैं। यही वजह है कि दुबई या जापान जैसे देशों की तुलना में भारत में ऐपल प्रोडक्ट्स काफी महंगे मिलते हैं।
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।