आजादी से पहले भारत के सबसे अमीर व्यक्ति
आजादी से पहले और उस समय के दौरान भारत के सबसे अमीर शख्स हैदराबाद के आखिरी निजाम, मीर ओसमान अली खान थे. वह साल 1911 में हैदराबाद के निजाम बने थे और देश की आजादी तक उनका शासन रहा था.
इतिहास के पन्नों में उनकी दौलत के चर्चे आज भी होते हैं. रिपोर्ट्स और अनुमानों के मुताबिक, उनकी कुल नेट वर्थ करीब 17.47 लाख करोड़ रुपये यानी लगभग 230 बिलियन डॉलर आंकी गई थी. उस दौर में उनके पास बेशकीमती जवाहरात, सोने का विशाल खजाना और दुनिया के सबसे महंगे हीरों में शुमार 'जैकोब डायमंड' जैसी चीजें थीं, जिन्हें वह पेपरवेट की तरह इस्तेमाल करते थे.
उनकी संपत्ति और शान-ओ-शौकत इतनी बड़ी थी कि उस समय उन्हें दुनिया के सबसे अमीर आदमियों में गिना जाता था. आज के समय में भी उनकी दौलत की बराबरी करना बेहदमुश्किल है.
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।