आयुष्मान भारत योजना: कौन-कौन से ऑपरेशन और इलाज हैं शामिल?

भारत सरकार की आयुष्मान भारत योजना (PM-JAY) गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए एक वरदान साबित हो रही है। इस योजना के तहत देश के पात्र नागरिकों को प्रतिवर्ष 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज और ऑपरेशन की सुविधा मिलती है। कई लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि इस कार्ड के जरिए कौन-कौन सी सर्जरी या ऑपरेशन करवाए जा हैं।

इस योजना के अंतर्गत सामान्य से लेकर कई जटिल ऑपरेशन पूरी तरह कैशलेस किए जाते हैं। पेट से जुड़ी समस्याओं के लिए अपेंडिक्स, हार्निया, और आंतों का बुखार जैसी बीमारियों का इलाज शामिल है। वहीं पुरुषों में होने वाली पाइल्स (बवासीर), हाइड्रोसिल और पुरुष नसबंदी का ऑपरेशन भी इसके तहत मुफ्त होता है। महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए बच्चेदानी का ऑपरेशन (हिस्टेरेक्टॉमी) भी इस सूची में विशेष रूप से शामिल किया गया है।

इसके अलावा, आंखों की रोशनी से जुड़े मोतियाबिंद का ऑपरेशन, शरीर के किसी हिस्से में होने वाली गांठ संबंधित बीमारी और गैंगिलियन की सर्जरी भी आयुष्मान कार्ड से कराई जा सकती है। गंभीर हादसों या इन्फेक्शन की स्थिति में हाथ-पांव काटने की सर्जरी (एम्पुटेशन) और हड्डियों पर पट्टा चढ़ाना भी इसमें कवर होता है।

सिर्फ सर्जरी ही नहीं, बल्कि मलेरिया, डिसेंट्री, यूटीआइ (UTI), रेनल कॉलिक और एचआइवी विथ कांप्लिकेशन जैसी गंभीर और संक्रामक बीमारियों का इलाज भी इस योजना के दायरे में आता है। आयुष्मान योजना से जुड़े किसी भी सरकारी या लिस्टेड प्राइवेट अस्पताल में जाकर आप इन सभी सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय