वेटिकन सिटी: दुनिया का एकमात्र देश जहाँ नहीं रहता एक भी मुसलमान
दुनिया में कई देश अपनी खास संस्कृति, आबादी और धर्म के लिए जाने जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक ऐसा देश भी है जहाँ एक भी मुसलमान नहीं रहता है?
वर्ल्ड पॉप्युलेशन रिव्यू की रिपोर्ट के अनुसार, वेटिकन सिटी दुनिया का ऐसा अनोखा देश है जहाँ इस्लाम धर्म को मानने वाला एक भी व्यक्ति नहीं है। क्षेत्रफल और आबादी दोनों ही लिहाज से यह दुनिया का सबसे छोटा स्वतंत्र देश है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, वेटिकन सिटी की कुल आबादी लगभग 800 के आसपास है। यहाँ की पूरी आबादी मुख्य रूप से ईसाई धर्म के रोमन कैथोलिक समुदाय से जुड़ी हुई है, जिसमें पादरी, अधिकारी और स्विस गार्ड शामिल हैं। कैथोलिक चर्च के सर्वोच्च गुरु 'पोप' का निवास स्थान होने के कारण इस जगह का धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व बहुत अधिक है।
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।