वह देश जहां दूल्हे की होती है विदाई

मेघालय, भारत का एक सुंदर पहाड़ी राज्य, अपनी अनोखी संस्कृति और परंपराओं के लिए जाना जाता है। यहां की तीन मुख्य जनजातियां—गारो, खासी और जयंतिया—अपनी मातृसत्तात्मक संरचना के लिए प्रसिद्ध हैं। यहां की परंपरा इतनी अलग है कि शादी के बाद दुल्हन की नहीं, बल्कि दूल्हे की विदाई होती है।

हां, आपने सही सुना। शादी के बाद दूल्हा अपने घर से विदा होकर दुल्हन के घर जाकर रहने लगता है। यह परंपरा पिछले 2000 सालों से यहां जारी है। इस संस्कृति में घर की मुखिया महिला होती है, और संपत्ति का उत्तराधिकार मां से बेटी को मिलता है।

गारो समाज में इसे "मंगचि" और खासी समाज में "कुड़मार" कहा जाता है। इस परंपरा के पीछे न सिर्फ सामाजिक समानता का भाव है, बल्कि महिलाओं की स्वतंत्रता और सम्मान को भी प्राथमिकता दी गई है।

आज भी मेघालय में यह परंपरा कई घरों में जीवित है। यहां के लोग इस रीति पर गर्व करते हैं और इस

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय